Current Affairs search results for: " India set to become third largest economy in the world by 2029: SBI"
By admin: Dec. 26, 2022

1. भारत 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा; सीईबीआर

Tags: Reports Economy/Finance

India to become 3rd largest Economy in the world by 2037; CEBR

यूनाइटेड किंगडम स्थित अर्थशास्त्र सलाहकार संस्था सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) ने भविष्यवाणी की है कि भारत 2037 तक  विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल' शीर्षक वाली इसकी वार्षिक रिपोर्ट विश्व स्तर पर और देशवार व्यापक आर्थिक विकास को ट्रैक करती है। इस रिपोर्ट में यहदुनिया के 191 देशों के लिए पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है।

26 दिसंबर 2022 को जारी रिपोर्ट के 14वें संस्करण के अनुसार, अगले पांच वर्षों में भारत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि औसतन 6.4% रहने की उम्मीद है, और फिर उसके बाद के नौ वर्षों में भारत की विकास दर औसतन 6.5% रहने की उम्मीद है।

यह उम्मीद करता है कि 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8% की दर से बढ़ेगी

रिपोर्ट किए गए विकास प्रक्षेपवक्र में भारत 2022 में विश्व आर्थिक लीग तालिका में पांचवें स्थान से चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद 2037 तक वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, भारत के 2027-28 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

एसबीआई की इकोरैप (Ecowrap) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 2029 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।

आईएमएफ के अनुसार  2022-23 में भारत के ग्रेट ब्रिटेन से आगे निकल जाने और संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।


By admin: Oct. 15, 2022

2. भारत 2027-28 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Tags: Economy/Finance

11 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)द्वारा जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट 2022 के अनुसार, भारत,जापान को  2027-28 में  पीछे छोड़ते हुएविश्व तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। इससे पहले एसबीआई ने अपने एक रिपोर्ट में कहा था की भारत , 2028-29 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भारत अभी भी दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

हालाँकि 2021-22 में यूनाइटेड किंगडम के बाद भारत अभी भी दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।  2021-22 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3.18 ट्रिलियन डॉलर था जबकि यूनाइटेड किंगडम का  जीडीपी 3.19 ट्रिलियन डॉलर था। आईएमएफ के मुताबिक 2022-23 में भारत ब्रिटेन से आगे निकल जाएगा।

आईएमएफ द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत 2022-23 में 3.47 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जबकि ब्रिटेन का मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।

इससे पहले, ब्लूमबर्ग  की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत ने आईएमएफ के आंकड़ों के आधार पर वित्त वर्ष 2021-22की चौथी तिमाही में यूके को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह तुलना त्रैमासिक आंकड़ों पर की गई थी न कि वार्षिक आंकड़ों पर।

भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य प्रक्षेपण

आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था 2025-26 में जर्मन अर्थव्यवस्था के बराबर हो जाएगी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

भारत की अर्थव्यवस्था 2026-27 तक वित्त मंत्रालय की उम्मीद के मुताबिक 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाएगी लेकिन यह 4.94 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगी ।

2027-28 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5.36 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जो जापान के 5.17 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। उस वर्ष, भारतविश्व की  तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

आईएमएफ के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसके बाद  चीन, जापान, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम हैं ।


आईएमएफ के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

आईएमएफ मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका


By admin: Sept. 4, 2022

3. भारत, 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी: एसबीआई

Tags: Economy/Finance

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 3 सितंबर 2022 को प्रकाशित अपनी नवीनतम शोध रिपोर्ट इकोरैप (Ecowrap) में ,भारतीय अर्थव्यवस्था को , 2029 में, जापान को पीछे छोड़ते  हुए  विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है।

आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए  ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था, दिसंबर 2021 के अंत में यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते  हुए  दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई थी ।

वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसके बाद चीन, जापान , जर्मनी और भारत हैं।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 13.5% की वृद्धि हुई। भारत अभी भी दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

एसबीआई का शोध पत्र यह मान कर चल रहा है की निकट भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था 6 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर से बढ़ेगी।

यदि ऐसा होता है तो विश्व जीडीपी में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की हिस्सेदारी जो अब 3.5 प्रतिशत है, 2027 में वैश्विक जीडीपी में जर्मनी की वर्तमान हिस्सेदारी के 4 प्रतिशत को पार करने की संभावना है।

इस विकास दर के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

यह 2027 में जर्मनी और 2029 में जापान को पीछे छोड़ देगा।

ध्यान दें

एसबीआई ने यहाँ  पूर्वानुमान के लिए नाममात्र/नॉमिनल जीडीपी का मान लिया है।

2014 के बाद से भारत की अर्थव्यवस्था में  बदलाव :

दुनिया में रैंक


वर्ष

10

2014

7

2015

6

2019

5

2022

4

2027(अनंतिम)

3

2029(अनंतिम)

स्रोत आईएमएफ, एसबीआई अनुसंधान

Date Wise Search